Sunday, 28 June 2020

दुनिया का सबसे कठिन काम


अगर सर्वे किया जाये तो सबकी अलग अलग राय होगी। किसी की राय में पढ़ाई करना, किसी की राय में बिजनेस करना, किसी की राय में नौकरी करना, किसी की राय में नेतागीरी करना और देश को चलाना, किसी की राय में घर संभालना और चलाना, किसी की राय में माँ का काम तो किसी राय में बाप का। मतलब यह है कि जो जैसा काम कर रहा है, उसे वह काम कठिन लगता है। लेकिन आश्चर्य यह है कि कोई न कोई व्यक्ति यह कार्य जरूर कर रहा है। यानि यह सारे काम बहुत कठिन नहीं हैं। क्योंकि अगर यह कठिन होते तो इन्हें कोई नहीं कर रहा होता।

मेरी राय है निठल्ला रहना। दुनिया का सबसे कठिन काम है कुछ न करना। क्योंकि ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो कुछ भी न कर रहा हो। यदि आप किसी को एकदम निठल्ला मान रहे हैं क्योंकि वह दिन भर आवारा दोस्तों के साथ बैठकर गप्पे मारता है, घूमता रहता है, सिगरेट और दारू पीता है। फिर वह कुछ कर रहा है। घूमना, सिगरेट पीना, गप्पे मारना भी एक काम है। 

एकदम निठल्ला रहना। मतलब एकदम। कुछ भी नहीं करना है। अगर भरोसा न हो तो कोशिश करके देख लीजिए। आज, अभी, इसी वक्त। अगर आप 5 मिनट भी बिना कुछ किये रह पाये तो आप एक चमत्कारी आत्मा हैं। करके देखिये। ध्यान रहे कुछ भी नहीं करना है, यहाँ तक कि सोचना भी नहीं है क्योंकि सोचना भी एक काम है। बेस्ट आफ लक👍🏻👍🏻………

©विन्ध्येश्वरी

No comments:

Post a Comment