Monday, 20 July 2020

छोटी-छोटी मगर मोटी बातें

छोटी छोटी मगर मोटी बातें

1- रेप्को बैंक (Repco bank)
• बहुराज्यीय सहकारी समिति
• स्थापना 1969 में केंद सरकार द्वारा
• प्रशासनिक नियंत्रण गृहमंत्रालय
• म्यांमार और श्रीलंका से वापस आये लोगों के पुनर्वास के लिये
• चार राज्यों - आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में कार्यरत

2- उत्कर्ष 2022
• आर बी आई द्वारा प्रारंभ "मध्यम अवधि कार्य-नीतिगत रूपरेखा"
• उद्देश्य - अपने आदेशों के निष्पादन में उत्कृष्टता लाने और नागरिकों तथा अन्य संस्थाओं के विश्वास को दृढ़ करना
• तीन वर्षीय रोडमैप
• वैश्विक केंद्रीय बैंकों की योजना के अनुरूप

3- eBक्रय (eBkray)
• ई नीलामी मंच
• ई नीलामी हेतु संपत्तियों की जानकारी हेतु सिंगल विंडो सिस्टम
• सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ई नीलामी साइटों पर समान संपत्तियों की तुलना करने की सुविधा
• वित्त मंत्रालय द्वारा

4- आॅरेशन ट्विस्ट
• अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की एक मौद्रिक नीति
• अर्थव्यवस्था में मौद्रिक तरलता प्रदान करने के लिये क्रय-विक्रय
• आर बी आई ने भी इसी के अनुरूप "ओपन मार्केट आॅपरेशंस (OMO)" प्रणाली के अंतर्गत सरकारी बाॅण्ड का क्रय-विक्रय करने की घोषणा की

@विन्ध्येश्वरी

No comments:

Post a Comment