Wednesday, 23 September 2020

लिंग परिवर्तन करने वाली मछलियां

लिंग परिवर्तन करने वाली मछलियां-
1- ब्लूहेड रेस्से- यह कैरेबियाई क्षेत्र में प्रवाल भित्तियों में छोटे सामाजिक समूहों में निवास करती है। केवल नर का सिर नीला होता है, जो पीली धारीदार मादाओं के समूह पर इसके सामाजिक प्रभुत्व का संकेत देता है। यदि नर मछली समूह से निकल/मर जाता है तब कुछ असाधारण घटित होता है। समूह की सबसे बड़ी मादा मछली लिंग परिवर्तित कर नर बन जाती है। उसका व्यवहार कुछ मिनटों में ही बदल जाता है। दस दिनों के भीतर उसके अंडाशय, शुक्राणु उत्पन्न करने वाले वृषण में बदल जाते हैं। 21 दिनों के भीतर वह पूर्णतया नर हो जाती है।

ब्लूहेड रेस्से मछली

2- क्लाउनफिश- इस मत्स्य समूह के शीर्ष पर हमेशा कोई मादा मछली होती है। जब उसकी मृत्यु हो जाती तब समूह का सबसे प्रभावशाली नर लिंग परिवर्तित कर मादा बन जाता है और उसका स्थान ले लेता है।

क्लाउन फिश

3- अन्य - मोरे ईल, गोबी, रेस्से अदि भी लिंग परिवर्तन करती हैं।

ईल

गोबी मछली

©विन्ध्येश्वरी

No comments:

Post a Comment